…. हेमन्त गर्ग………पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्म विलोचल शुक्ल नेतृत्व व दिशा निर्देश में राम नवमी ड्यूटी में समस्त प्रशासनिक अमला तैयार,SDOP सेंधवा अजय वाघमारे द्वारा अनुभाग के समस्त थाना प्रभारी एवं फोर्स के साथ राम नवमी शोभा यात्रा को लेकर शहर सेंधवा के झाकी मार्ग का बारीकी से किया पैदल भ्रमण,SDOP सेंधवा अजय वाघमारे द्वारा शहर जुलूस मार्ग पर लगे CCTV कैमरे तथा थाना सेंधवा शहर बने CCTV कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण,शहर के आदतन एवं सांप्रदायिक अपराधों में संलिप्त 87 अपराधियों को अधिक से अधिक राशि से बाउंड ओव्हर कर किया प्रतिबधित,शहर थाना सेंधवा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह द्वारा राम नवमी शोभा यात्रा को लेकर अनुभाग सेंधवा के समस्त थाना प्रभारीगण एवं फोर्स के साथ जुलूस मार्ग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और जुलूस मार्ग की संकीर्ण गलियों का बारीकी से निरीक्षण किया,भ्रमण के दौरान SDOP सेंधवा श्री अजय वाघमारे द्वारा जुलुस मार्ग के समस्त संवेदन शील स्थानों का निरीक्षण ड्रोन कैमरे से सर्चिंग की जाकर जुलुस मार्ग में तथा शहर में लगे सैकड़ो केमरो से भी शहर पर नज़र रखी जा रही है। जिले की साइबर टीम तथा खुपिया टीम द्वारा भी SDOP सेंधवा एवं शहर थाना प्रभारी के साथ मिलकर शहर के असमाजिक तत्वों को भी चिन्हित करने का काम किया जा रहा है । शहर के आदतन अपराधी एवं साम्प्रदायिक अपराधों में संलिप्त 87 आरोपियों को चिन्हित कर उक्त आरोपियों को अधिक से अधिक राशि से बाउंड ओव्हर कर प्रतिबंधित किया गया है। साइबर टीम द्वारा सोशल मीडिया पर भी बारीक से नज़र रखी जा रही है ।
पुलिस प्रशासन ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे राम नवमी का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को सूचित करें।