….हेमंत गर्ग………
सांवरिया रेसीडेंशी कॉलोनी में युवक ने लगाई फांसी, जांच जारी
बड़वानी। सांवरिया रेसीडेंशी कॉलोनी में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां भूपेंद्र भंडोले नामक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता पेशे से शिक्षक हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।