इंदौर –
कैलाश विजयवर्गीय ने कह डाली ‘आपत्तिजनक बात’, वीडियो वायरल,मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पानी पीने से 10 से अधिका लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसी मुद्दे को लेकर पत्रकार के सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भड़क गए।
पत्रकार ने उनसे जब पीड़ितों की परेशानी को लेकर सवाल किए तो वह भड़क गए और शब्दों की मर्यादा को लांघ गए। हालांकि मामला बढ़ जाने के बाद उन्होंने अपने बयान के लिए अपने एक्स हैंडल से खेद जताया क्या अपने चैनल पर खत लिख देने से बात खत्म हो जाएगी, उस समय मीडिया से बात करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कुछ सवालों के जवाब दिए, लेकिन जब एक पत्रकार ने उनसे पीड़ितों के भुगतान न मिलने को लेकर सवाल किए तो वह भड़क गए और बोले फोकट के प्रश्न मत करो।
*फोकट प्रश्न मत पूछो- कैलाश विजयवर्गीय*
पत्रकार ने पूछा कि कैलाश जी भागीरथपुरा क्षेत्र के बहुत सारे मरीजों को बिल का भुगतान नहीं मिला है, जो कहा गया था कि रिफंड किया जाएगा और इलाके के लोगों के लिए पीने के पानी की ठीक व्यवस्था नहीं की गई है। इस पर नाराज हो गए और बोले,”अरे छोड़ो यार तुम फोकट प्रश्न मत पूछो, जब पत्रकार ने कहा कि मैं वहां होकर आया हूं तो मंत्री बोले क्या घंटा होकर आए हो तुम”
फिर पत्रकार ने उनसे कहा कि कैलाश जी आप ढंग से बात नहीं कर रहे तो मंत्री ने कहा,”मैं ढंग से बात कर रहा हूं” इसके बाद पत्रकार और मंत्री के बीच गहमागहमी बढ़ गई।
मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार की इस तरह से बेज्जती करने वाले कैलाश विजयवर्गी क्या अपने आप में अपने कद और पद की गरिमा को भूल बैठे थे जब उन्होंने इस तरह के निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल किया, साथ ही एक मीडिया कर्मी का अपमान नहीं बल्कि उन पीड़ित पक्ष की ओर से किए जाने वाले निष्पक्ष सवाल पर भी उंगली उठाना है, यह उनकी बौखलाहट साफ नजर आती है इस तरह की इंदौर में हुई घटना से उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि हिल गई है जिसके चलते उनकी बौखलाहट से पत्रकार पर इस तरह से गुस्सा जाहिर कर रहे हैं