…..हेमन्त गर्ग……..नपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दिया भागवत कथा में सम्मिलित होने का न्योता । मुख्यमंत्री ने कहा समय मिला तो जरूल आहूंगा ।
नगर पालिका परिषद सेंधवा द्वारा नगर के सौन्दर्य करण व स्वच्छता मिशन में लंबी छलांग लगाकर विकास कार्य में अव्वल आने पर भास्कर समूह द्वारा प्राइड ऑफ मध्य प्रदेश अवार्ड के कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाथों नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस दौरान नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी व पूर्व नपा अध्यक्ष अरुण चौधरी ने 1 जनवरी से नगर में होने वाली सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का निमंत्रण कार्ड मुख्यमंत्री डॉ यादव को देते हुए कथा में आने का न्योता भी दिया । उन्होंने बताया कि निंबार्कधाम सलेमाबाद के जगतगुरू निंबार्काचार्य श्रीजी महाराज श्री श्यामशरण देवाचार्य की वाणी से भागवत कथा का वाचन किया जाएगा । जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कथा का श्रवण करने कथा स्थल पर मौजूद रहेंगे । इसके लिए प्रतिकूल व्यवस्था भी की गई है । कथा के पहले दिन राजराजेश्वर मंदिर से भव्य शोभायात्रा भी नगर के मुख्य मार्गो से निकली जावेगी । इसके लेकर जनता में उत्साह का वातावरण निर्मित हो रहा है । आप भी समय निकाल कर कथा में पधारे यह हमारी व सेंधवा के श्रद्धालुओं की मंशा है । उन्होंने हमे भोपाल आने से पहले हम से आग्रह किया गया था कि जब आप मुख्यमंत्री डॉ यादव से सम्मान पत्र प्राप्त करे तो उन्हें कथा में आने का निमंत्रण जरूल देना । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि समय मिला तो मैं जरूल आऊंगा । मैं सभी धर्मप्रेमी जनता से निवेदन करता हु इतने सुंदर आयोजन में सभी लोग सम्मिलित होकर भागवत कथा का श्रवण कर कथा का लाभ लेवे । आयोजन के लिए मेरी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं ।
Prev Post