…..हेमन्त गर्ग……सेंधवा- अवैध हथियार तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपी –
1. औंकार पिता प्रकाश हिंगने जाति मराठा उम्र 23 वर्ष निवासी जिला सांगली महाराष्ट्र
2. अभिषेक पिता रमाकांत उच्चारीया निवासी न्यू सुरेश नगर ग्वालियर (म.प्र.),जप्त सामग्री – 06 नग 32 बोर के देशी पिस्टल एवं 09 जिंदा कारतुस, 03 मोबाईल,कुल मश्रुका – 2,30,000/-
विवरण – पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धीरज बब्बर, श्रीमान एसडीओपी महोदय सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अवैध हथियारों की तस्करी के धरपकड अभियान के दौरान थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक ओ.पी.सिंह चौंगडे कि टीम व्दारा वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन में दिनांक 31.08.2025 को मुखबीर सूचना पर सेंधवा पीपलधार बायपास पर दबीश कार्यवाही के दौरान 02 व्यक्तियों को पकडा जिनके कब्जे से 06 नग 32 बोर की देशी पिस्टल एवं 09 जिंदा कारतूस बरामद होने पर आरोपीयों के विरुध्द धारा 25(1),27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है । पकडे गए आरोपीयों को पुछताछ कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है ।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका –
1. थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी.सिंह चौंगडे,
2. उनि संजीव पाटील,
3. प्रधान आर. 703 गजेन्द्र यादव,
4. प्रआर. 402 राकेश मोर्य,
5. आर. 554 पंकज पुरोहित,
6. आर. 625 पंकज निर्मल,
7. आर. 639 विनोद पाटीदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।