सैकड़ो लोगो ने लिया लाभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ

….हेमन्त गर्ग…….ग्राम दानोद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ

संजीवनी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रितम राज बड़ौले द्वारा ग्राम दानोद के पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 300 मरीजों का परीक्षण हुआ, स्वास्थ्य शिविर में हॉस्पिटल संचालक एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि पाटीदार हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अश्विन पाटीदार प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ लखन पाटीदार मेडिसिन डॉ दुर्गासिंह चौहान डॉ प्रकाश डावर द्वारा मरीजों का उपचार किया साथ निःशुल्क दवाई वितरण एवं निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए उप स्वास्थ्य केंद्र दानोद के द्वारा सिकल सेल की जांच की गई एवं पीड़ित व्यक्तियों को उपचार हेतु बड़वानी भेजा गया शिविर में सरपंच श्रीमती लीलावती गोथरे सरपंच प्रतिनिधि अनारसिंह गोथरे जिला उपाध्यक्ष सालाकराम धनगर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री प्रितम राज बड़ौले जनपद सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र जमरे जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक रूपेश शर्मा निलेश मुजाल्दे दिनेश बघेल राकेश सेनानी श्री नरसिंह वास्कले श्री शिवा परिहार पंचायत सचिव किशोर भगोरे सचिन अहिरवार सुरेश गोरे मोबीलाइजर आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।।