….हेमन्त गर्ग…….सेंधवा-अधीक्षण यंत्री नगरीय प्रशासन इंदौर के प्रदीप निगम एक दिन के निरीक्षण के लिए सेंधवा नगर पालिका का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1 अंतर्गत पी एम आवास माह में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई । साथ ही त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया ।
नगर पालिका से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर में चल रहे विकास कार्य जिसमें मुख्यमंत्री अधोसरंचना व कायाकल्प योजना, अमृत 2 योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण व प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक के लिए नगरीय प्रशासन इंदौर के अधीक्षण यंत्री प्रदीप निगम एक दिवसीय दौरा कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। अधीक्षण यंत्री प्रदीप निगम के द्वारा एसडीएम आशीष से मीटिंग कर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पी. एम. आवास माह मे अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु जिला कलेक्टर को सूची अनुमोदन हेतु भेजने का अनुरोध किया गया। इसके पश्चात नपा सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा कर हितग्राहियों से चर्चा भी की । साथ ही हितग्राहियों से आवास बनाने के दौरान उन्हें जो अनुभव हुआ व सरकार बहुदेशीय योजना का लाभ मिलने के बाद आप कैसा महसूस कर रहे है यह भी जाना । साथ ही अमृत मिशन अंतर्गत ग्रीन स्पेस , वाटर बॉडी एवं निकाय में चल रहे अन्य कार्य की क्वालिटी के साथ प्रगति से अवगत कराया गया । इस दौरान नपा सीएमओ मधु चौधरी उपयंत्री सचिन अलुने, विशाल जोशी भी मौजूद थे । निगम ने मुख्यमंत्री अधोसरंचना पेस 4 के अंतर्गत डॉ आंबेडकर से ग्रामीण थाने तक सेंटर डिवाइडर सीमेंट कंक्रीट रोड का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता जानने के लिए उन्होंने रोड से कोर कटिंग कर इसका सेंपल की जांच हेतु लेब में भेजा गया । इसके बाद वे ग्रामीण थाने से हायर सेकेंडरी स्कूल तक कायाकल्प योजना के तहत दो करोड़ के निर्माण कार्य को भी देखा तथा ठेकेदार को आवश्यक कार्य निर्देश भी दिए । उसके पश्चात वे नगर में चल रहे अमृत 2 योजना के तहत राजराजेश्वर तालाब के निर्माण व उद्यान का भी निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कहा कि कार्य के लिए सरकार स्टीमेट बनाकर पर्याप्त राशि दी जाती है । इस लिए कार्य गुणवत्ता पूर्ण ही होना चाहिए । किसी भी तरह की लापवाही नहीं बरतनी चाहिए । आपने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान नपा द्वारा सरकार के लक्ष्य को पूर्ण करने की संतुष्टि व्यक्त करते हुए नए हितग्राहियों को योजना का लाभ जल्द मिले इसके लिए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए ।