सेंधवा की नेत्री परमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

….हेमन्त गर्ग……प्रेस विज्ञप्ति,, भारतीय राष्ट्रीय आदिवासी विकास परिषद ,महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री झारखंड सरकार ,श्रीमती गीताश्री उरांव, ने सेंधवा जिला बड़वानी की सक्रिय नेता श्रीमती सुभद्रा परमार को मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद महिला मोर्चा मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, सुभद्रा परमार की नियुक्ति पर जिला सहित पूरे प्रदेश में आदिवासी महिलाओं में हर्ष, उत्साह है। सुभद्रा परमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गीताश्री उरांव का आभार व्यक्त किया है, और बताया वो शीघ्र पूरे प्रदेश में जिला महिला अध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद की नियुक्ति करेंगी साथ ही ,मध्य प्रदेश कार्यकारिणी का भी शीघ्र गठन करेंगी, साथ ही आदिवासी विकास परिषद के उद्देश्यों को लेकर सतत कार्य करेंगी, एवं अपनी टीम के साथ आदिवासी महिलाओं बालिकाओं ,समाज की पिछड़ी महिलाओं के उत्थान के लिए सतत कार्य करेंगी ।। सुभद्रा परमार की नियुक्ति पर पूर्व केंदीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार,पूर्व गृहमंत्री ,विधायक बाला बच्चन,पूर्व मंत्री ,विधायक सचिन यादव, विधायक मोंटू सोलंकी, विधायक राजन मंडलोई, जिला कांग्रेस बड़वानी अध्यक्ष नागेश चौधरी,आदि ने बधाई दी है एवं गीताश्री का आभार व्यक्त किया है