….हेमन्त गर्ग…….बड़वानी – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर चकेरी, विकासखण्ड़ ठीकरी का 18 जून को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की गई, पश्चात् जिला चिकित्सालय बड़वानी के महिला वार्ड का निरीक्षण किया जाकर सिविल सर्जन बड़वानी को आवश्यक निर्देश दिये गये। सायंकाल 05 बजे स्वास्थ्य विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी की समीक्षा बैठक ली । जिसमें अनमोल पोर्टल, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, क्षय एवं टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। अनमोल पोर्टल में 15 दिन में प्रगति के निर्देश दिये गये।