कब होगा होलिका दहन कब होगा पूजन क्या है उचित मुहूर्त

🔥🔥🔥🔥🔥🔥
*होलिका दहन – पुजन*
*शंका समाधान 2023*
🔥🔥🔥🔥🔥🔥
*इस वर्ष होलिका दहन एवं होलिका पूजन, पञ्चांगों के मत-मतान्तर अनुसार 6 मार्च को प्रदोष काल में एवं 7 मार्च की सुबह सूर्योदय से पूर्व भी होलिका दहन के शुभ मुहूर्त है।*
🫧🌈🫧🌈🫧🌈
*धुलेंडी रंग उत्सव 7 मार्च को ही मनाया जायेगा । भ्रम एवं संशय मे ना पड़े।*
🫧🌈🫧🌈🫧🌈
*निर्णय सागर पञ्चांग निमच, सिद्ध विजय पञ्चांग, एवं श्री कुल्लुका पचांग के अनुसार होलिका दहन 6 मार्च सोमवार को प्रदोष काल में बताया गया है।निमच के पंचांग अनुसार शाम 6:38 मिनट से एवं सिद्ध विजय पंचांग अनुसार शाम 6:29 मिनट से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। जो कि रात्रि 8:00 बजे तक है। वही नारायण विजय पञ्चांग एवं महाकाल पञ्चांग उज्जैन के अनुसार 7 मार्च मंगलवार की सुबह 5:56 मिनट के बाद व सुर्योदय से पूर्व होलिका दहन कर सकते हैं।*
*ज्यादा भ्रम एवं संशय में ना पड़े। अपने विवेक अनुसार दोनो मुर्हुतों में से किसी एक का चयन कर होलिका दहन करे।*
🔥🔥🔥🔥🔥🔥
*अलग – अलग परम्पराओं के अनुसार होलिका पूजन अलग-अलग समय पर होता है। कुछ लोग ठंडी होली की, तो कुछ लोग दहन होली की पूजा करते हैं। ठण्डी होली की पूजा करने वाले 6 मार्च की शाम 4:15 मिनट से पूर्व पुजन कर लें। मेरे मत अनुसार प्रदोषकाल में होलिका दहन श्रेष्ठ है।*

*होली की रात को दारुण रात्रि भी कहा गया हैं। इस रात में पुजन, पाठ, जाप का विशेष महत्व है। विद्वान ब्राम्हणो द्वारा होली की रात मे गोपाल सहस्त्रनाम,* *कनकधारा स्तोत्र एवं 11 ब्राम्हणों द्वारा* *दुर्गासप्तशति का पाठ करवाना चाहिये। साथ ही रामरक्षास्तोत्र, सुन्दरकाण्ड एवं हनुमान चालीसा का भी पाठ करना चाहिये। अपने गुरु मन्त्र, इष्टमंत्र का सर्वाधीक जाप करना चाहीये।*
*जो लोग आगम तन्त्र मार्ग में दिक्षित है, उन्हें अपनी गुरु-परम्परा के अनुसार पूजन-पाठ – हवन इत्यादि कार्य करने चाहियें। तंत्र मार्ग मे दिक्षित साधको के लिये महानिशाकाल*
*6 मार्च व 7 मार्च की मध्य रात्रि में 12:10 मिनट से 1:.05 मिनट तक रहेगा।*

*मंत्र ,तंत्र ,यंत्र गुरु गम्य विद्या है।* *मंत्रो का, बीज मंत्रो का सभी के सामने विद्वता प्रदर्शन के लिए प्राकट्य दोष पूर्ण हे।*
*सात्विक पूजा पाठ करना चाहिए या विद्वान ब्राह्मणों द्वारा करवाना चाहिए।*
*बीज मन्त्र एवं तन्त्र के मन्त्र गोपनीय है, यह किसी गुरू से या योग्य साधक से ले या जो लोग परंपरागत दीक्षित है उन्ही लोगों को ही ये लाभ करते हैं।*
*वाट्सअप पर आने वाले तन्त्र, मन्त्र, टोने, टोटके कभी फलीभूत नहीं होते। आजकल तो घर बैठे, अपने घर से ही ज्योतिष सिखने वाले मंत्र व टोटके बताने वालो की भरमार है। गुरु का आश्रय लेकर, गुरुमुख से ज्योतिष विद्या, तन्त्र साधना करने वाले लोगों की संख्या कम है।*
*इसलिये अपने क्षेत्र के विद्वान ब्राम्हणो द्वारा सात्विक पुजा पाठ करवाए। एवं होलिका पर्व का पुण्य लाभ ले।*
*बन्धुओं पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। इसलिये होलिका निर्माण अपने निकट की गोशाला से कंडे लेकर, कण्डो की होलिका का निर्माण करे।*

*आप सभी को रंगो के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ, बधाई , मंगल कामनाए*
🔥🌈🫧🔥🌈🫧
*आपका अपना सनातनी भाई*
*पं. कपिल शर्मा (काशी)*
*Mo.no. 9630101010*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻