बड़वानी 01 जून 2022/त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तृतीय दिवस तक 114 नामांकन पत्र जमा किये गये है। इसमे 61 नामांकन महिलाओं एवं 53 नामांकन पुरूषों ने जमा किये है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार तृतीय दिवस जिला पंचायत सदस्य हेतु 1 महिला ने वार्ड क्रमांक 7 से अपना नामांकन प्रस्तुत किया है। जबकि जनपद पंचायत सदस्य हेतु 3 महिला, 8 पुरूष, सरपंच हेतु 28 महिला, 26 पुरूष, पंच हेतु 29 महिला, 19 पुरूष ने अपना नामांकन जमा कराया है।
बड़वानी जनपद पंचायत में जनपद सदस्य हेतु 4 पुरूष, सरपंच हेतु 3 महिला, 2 पुरूष, पंच हेतु 2 पुरूष ने अपना नामांकन जमा कराया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत ठीकरी में सरपंच हेतु 2 महिला, पंच हेतु 3 पुरूष, 3 महिला, जनपद पंचायत राजपुर में जनपद सदस्य हेतु 2 पुरूष, सरपंच हेतु 2 महिला, 8 पुरूष, पंच हेतु 20 महिला, 11 पुरूष, जनपद पंचायत सेंधवा में सरपंच हेतु 2 महिला, 2 पुरूष, जनपद पंचायत पाटी में सरपंच हेतु 4 महिला, 3 पुरूष, जनपद पंचायत पानसेमल में जनपद सदस्य हेतु 1 महिला, 2 पुरूष, सरपंच हेतु 6 महिला, 4 पुरूष, पंच हेतु 2 महिला, 3 पुरूष, जनपद पंचायत निवाली में जनपद सदस्य हेतु 2 महिला, सरपंच हेतु 9 महिला, 7 पुरूष, पंच हेतु 4 महिलाओं ने अपना नामांकन जमा कराया है।
इसी प्रकार जिला पंचायत हेतु अभी तक 1 नामांकन, जनपद सदस्य हेतु 11 नामांकन, सरपंच हेतु 54 नामांकन, पंच हेतु 48 नामांकन जमा हुये है।
Next Post