एकतरफा कार्य मुक्ति के आदेश

मप्र सामान्य प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी आदेश के अनुसार अब तक पालन नही होने पर नया आदेश जारी किया है जिसमें आदेश कमांक बी-1 /106/2021/2/ एक. दिनांक 28.10.2021, बी-1/02/2022/2/ एक, दिनांक 14.01.2022 एवं बी-1/05/2022/2/ एक दिनांक 18.02.2022 द्वारा स्थानांतरित किए गये निम्न राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को उनके द्वारा स्थानांतरण आदेश के पालन में नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने के फलस्वरूप दिनांक 05 मई, 2022 अपरान्ह से उनकी वर्तमान पदस्थापना स्थल से एकपक्षीय कार्यमुक्त किया जाता है तथा निर्देशित किया जाता है कि वे नियमानुसार नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें ऐसा आदेश जारी हुआ है