नई व्यवस्था के लिए डायल 112 शुरू विधायक ने किया शुभारंभ

….हेमन्त गर्ग……माननीय विधायक महोदय द्वारा किया गया डायल 112 वाहन का शुभारंभ, जनता की सेवा के लिए किया समर्पित।

मध्यप्रदेश शासन की डायल 112 योजनांतर्गत आज दिनांक को माननीय विधायक श्री श्याम बर्डे जी के कर कमलों द्वारा डायल 112 वाहन का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर माननीय विधायक महोदय ने कहा कि 112 सेवा आमजन की सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए एक अहम कदम है। इसके माध्यम से नागरिकों को आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध होगी। उन्होंने पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह सेवा थाना क्षेत्र के हर नागरिक को सुरक्षा का भरोसा दिलाएगी
शुभारंभन के अवसर पर थाना प्रभारी पानसेमल मंशाराम वगेन, तहसीलदार महोदय श्री सुनील सिसोदिया जी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि 112 पुलिस वाहन आमजन की शिकायतों और आपात कॉल्स पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँचेंगे। इस सेवा से अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी तथा जनता का भरोसा और मजबूत होगा।

पानसेमल से अमृत ईशी की रिपोर्ट