*“एक्सप्रेस संदेश न्यूज़” की खबर का असर*
*छात्रावास निरीक्षण में खुली खामियां, मीडिया से अभद्रता करने वाली अधीक्षिका हटाई गई*
पलसूद:- बड़वानी जिले में छात्रावासों की स्थिति और व्यवस्था पर “एक्सप्रेस संदेश न्यूज़ समाचार” की खबर का सीधा असर देखने को मिला। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ काजल जावला के निर्देश पर हाल ही में पलसूद क्षेत्र के छात्रावासों एवं आवासीय परिसरों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जनपद राजपुर के पंचायत समन्वयक देवा वासके के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
*निरीक्षण में उजागर खामियां* निरीक्षण दल ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में गंभीर लापरवाहियां पाई* —
स्वच्छता की बेहद खराब स्थिति
पीने के पानी की अनुपलब्धता
विद्यालय आने-जाने में छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल साथ ही अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य परीक्षण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, सुरक्षा व्यवस्था एवं सेनेटरी नैपकिन जैसी आवश्यकताओं पर कड़े निर्देश दिए। छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं।
*पत्रकारों के साथ अभद्रता* निरीक्षण के दौरान कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती किरण राठौड़ ने अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया। उन्होंने मीडिया कर्मियों से तीखे स्वर में कहा – “आप यहाँ क्यों आए? किसने भेजा? मुझे सब मालूम है। ऊपर वाला सब देख रहा है।”
यह पूरा घटनाक्रम निरीक्षण दल के सामने हुआ और तुरंत उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।
*त्वरित कार्रवाई* – अधीक्षिका पद से हटाई गई
प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए छात्रावास अधीक्षिका किरण राठौड़ को तत्काल हटा दिया।
उनकी जगह सावित्री राठौड़ को नया प्रभार सौंपा गया। उन्होंने विधिवत गणेश स्थापना कर पदभार ग्रहण किया और मीडिया से कहा –
“मैं छात्राओं को उचित भोजन, शिक्षा और सुरक्षित वातावरण देने की पूरी जिम्मेदारी निभाऊंगी।”