नए कपास का मुहूर्त 6500 रुपये में हुआ सौदा

….हेमन्त गर्ग…….अंजड़ में नये सिजन के सफेद सोने की का हुआ मुहूर्त,6500 सौ रुपए प्रति क्विंटल से जिन्दल ट्रेडिंग ने की खरिदी*
अंजड नगर मे आज रविवार को निमाड़ के सफेद सोने कपास का मुहूर्त हुआ मुहूर्त में सर्वप्रथम अंजड़ नगर के किसान द्वारा लाए गए कपास का जिंदल ट्रैडिंग के मालिक नितिन जिंदल द्वारा पुजन कर व काटे पर श्रीफल चढ़ा के मुहूर्त में 6500 रूपये प्रति क्विंटल के अनुसार से भाव दिए गए, मुहूर्त में लगभग 10 क्विंटल कपास की आवक रही मुहूर्त के भाव मिलने पर किसान ने कपास के भाव को लेकर संतोष व्यक्त किया इधर मुहूर्त होने के बाद में कपास व्यापारियों मजदूर एवं हम्मालो ओर कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गई। उल्लेखनीय है कि बारिश खुलते ही अब धिरे धिरे कपास की आवक बढ़ने लगेगी व्यापारी अच्छे व्यापार की आशा कर शुभ मुहूर्त में अपने व्यापार का श्रीगणेश करने लगे हैं।