एक साथ 56 अपराधी पकड़े काम्बिंग गश्त पर प्रभावी कार्यवाही

….हेमन्त गर्ग……बड़वानी पुलिस की प्रभावी कॉम्बिंग गश्त- 56 फरार अपराधी पकड़े गुंडे बदमाशों पर कसा शिकंजा

एएसपी सहित जिले के आला अधिकारी उतरे मैदान में

पुलिस अधीक्षक  जगदीश डावर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के नेतृत्व में शनिवार देर रात जिलेभर में एक विशेष कॉम्बिंग गश्त एवं चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में एएसपी सहित जिले के आला अधिकारी उतरे मैदान में इस अभियान का उद्देश्य आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना था। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एएसपी, एसडीओपी, टीआई सहित पुलिस टीमों ने एक साथ समन्वित रूप से कार्रवाई करते हुए अपराधियों की धरपकड़, चेकिंग की गई।

*अभियान की मुख्य उपलब्धियां*
कुल वारंट तामील: 56 (29 गिरफ्तारी वारंट एवं 27 स्थायी वारंट)
जिला बदर आरोपी चेकिंग: 02,निगरानी बदमाश चेकिंग: 53 (साथ ही 49 बदमाश डिजिटल बीट ऐप में दर्ज),गुंडा बदमाश चेकिंग: 110 (साथ ही 121 बदमाश डिजिटल बीट ऐप में दर्ज)
*जेल से रिहा संपत्ति संबंधी अपराधी चेकिंग: 03*
धारा 299 सीआरपीसी का फरार आरोपी गिरफ्तार01
*अवैध शराब पर कार्यवाही*
06 प्रकरण दर्ज कर 192 लीटर अवैध शराब जब्त
अनुमानित कीमत: ₹14,800

कॉम्बिंग गश्त के दौरान मिलने वाले व्यक्तियों एवं संदिग्धों की पहचान आईडेंटिटी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से की गई।

*पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने बताया कि यह अभियान जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व शांति व्यवस्था की दिशा में एक सशक्त और समन्वित प्रयास है। इस तरह की कॉम्बिंग गश्त, निगरानी व जनसंवाद की कार्रवाइयाँ भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी, जिससे अपराधियों में कानून का भय और जनता में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।*