….हेमन्त गर्ग……भारतीय जनता पार्टी के पहला अधिवेशन जब अटलजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया था उस समय अटलजी ने कहा कि संगठन तो बन गया किंतु इसे कैसे चलाएंगे । तभी उस अधिवेशन आई महिलाओं ने अपने गहने, पुरुष वर्ग ने संगठन को संचालन के लिए राशि भेट कर दी थी । उक्त बात पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने नपा जनसंपर्क कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर व्यक्त किए ।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे नपा जनसंपर्क कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया । स्मरण सुनाते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने बताया कि 1980 को भाजपा संगठन के गठन व पहले अधिवेशन में हम लोग ट्रक में रेत भरकर गादी बिछा कर बॉम्बे गए थे । जहां पर अटलजी को भाजपा का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था । जो एक सशक्त ओर समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके आजीवन प्रयासों को याद किया । विकास आर्य ने कहा वाजपेयी जी इकलौते नेता हैं जिन्हें चार अलग-अलग राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने का गौरव हासिल है। एक प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल इतना गौरवशाली रहा कि एक दशक के बाद भी उस कार्यकाल को न सिर्फ याद किया जाता है, बल्कि उस पर अमल भी किया जाता है। इसमें पोखरण परमाणु परीक्षण, आर्थिक नीतियों में दूरदर्शिता आदि शामिल हैं। आधारभूत संरचना के विकास की बड़ी योजनाएं जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग और स्वर्णिम चतुर्भुज योजनाएं भी इनमें शामिल हैं। बहुत ही कम ऐसे प्रधानमंत्री हुए जिन्होंने समाज पर इतना सकारात्मक प्रभाव छोड़ा। गोविंद शर्मा मामा ने कहा कि भारत की सर्वांगीण प्रगति के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव सभी को एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा। नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा कि अटलजी के व्यक्तित्व की वजह से उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया । आपने पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के बारे में बताया कि पार्टी के प्रति समर्पण कैसा होना चाहिए यह हमे ठाकरेजी बताया है । उन्होंने संगठन के लिए अपना घर परिवार को छोड़ कर भाजपा को ही अपना परिवार मानते थे । उनकी कर्मभूमि से ही भाजपा विशाल वट वृक्ष के रूप में स्थापित हुई है । कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने व्यक्त किया ।
इस अवसर पर भाजपा के सुरेश गर्ग, गणेश राठौड़, रामेश्वर पालीवाल, सुनील शर्मा, प्रकाश निकुम, विवेक छाबड़ा, रोहित गर्ग, विवेक तिवारी, प्रखर शर्मा लला, सचिन शर्मा, श्याम पाटिल, सुनील भिंडा, आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।