पंकज शुक्ला बने प्रेस क्लब अध्यक्ष कार्यकारिणी सर्वसम्मति से घोषित

….हेमन्त……प्रेस क्लब बड़वानी के निर्वाचन संपन्न
शुक्ला अध्यक्ष एवं निकुम सचिव चुने गए
सम्पूर्ण कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
बड़वानी। जिला मुख्यालय पर संचालित पत्रकारों की एकमात्र संस्था प्रेस क्लब की प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन प्रेस क्लब कार्यालय में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। संरक्षक अशोक बथमा एवं राजमल मारु की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी एवं अधिवक्ता सुश्री पूजा अग्रवाल के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करवाई गयी, उपस्थित सदस्यों के द्वारा गहन विचार विमर्श के उपरांत सर्वानुमति से प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मनीष शर्मा,रणछोड़ जाट,घनश्याम राठौर,नरेश रायक,प्रवीण सोनी,
जिसमे अध्यक्ष पंकज शुक्ला, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा पार्षद, मनीष जैन, सचिव विजय निकुम, संयुक्त सचिव श्याम राठौड़, मो आसिफ मेमन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र भावसार, कार्यकारिणी सदस्यों में संजय बामनिया पदेन कार्यालय मंत्री, मो रफीक खान पदेन प्रचार मंत्री, संजय वाघे पदेन सह प्रचार मंत्री, राजेश राठौड़, इम्तियाज खान, दिलावर खान, महेश खड़सोंधनी, आर आर प्रिंस, भूपेंद्र सोनी, राजेंद्र देवराय, अतुल कुमावत एवं लखन विश्वकर्मा निर्वाचित घोषित किये गये।
निर्वाचन पश्चात सभी पदाधिकारियो को बधाई देते हुए स्वागत पुष्पमाला से किया गया एवं निर्वाचन अधिकारी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पत्रकार हेमंत गर्ग,विजय परमार,हेमंत शर्मा, एफएम हाशमी,महेश कुमावत,सचिन राठौर,इम्तियाज खान,अमजद खान सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।