*कानबाई माता एवं आगामी त्यौहार को लेकर नगर पटेल ने गणमान्य नागरिको के साथ कि बैठक,*
पानसेमल नगर सहित अन्य स्थानों पर धूमधाम से मनाए जाने वाले महाराष्ट्रीयन खानदेशी समाज के प्रमुख त्योहार कानबाई माता और पोला पर्व की तिथियों को लेकर नगर पटेल के प्रतिष्ठान पर समाज के प्रमुख एवम वरिष्ठ सदस्यो की बैठक सम्पन्न हुई, पंडित मंगल महाराज,सुभाष शुक्ला,पंडित नरेश कुलकर्णी, पंडित सुरेश शर्मा,एवं पंडित जोशी,गोपाल जोशी,द्वारा शुभ मुहूर्त देखकर तिथियां बताई,जिसकी घोषणा नगर पटेल जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा की गई।बैठक में सर्वानुमति से तय किया कानबाई माता की स्थापना 27/7/2025 रविवार को होगी एवं विसर्जन 28/7/2025 सोमवार को किया जायेगा,तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी 16/8/2025, पोला पिठोरा त्यौहार 22/8/2025 को तथा रक्षा बन्धन त्यौहार 9/8/2025 को मनाया जाएगा।इस अवसर पर नगर पटेल,नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर, उपाध्यक्ष साहेबराव चौधरी,लोकेश शुक्ला,सतीलाल मराठे,हिलाल बडगूजर,देवीदास साटोटे मोहन साटोटे,रमेश चित्ते, रतिलाल चौधरी,प्रभू रामोड़े,प्रवीण अग्रवाल,अमन अग्रवाल,सहित समाज के वरिष्ठ एवम बुद्धजन मोजूद रहे।
एक्सप्रेस संदेश न्यूज़ के लिए अमृत ईशी की रिपोर्ट