….हेमन्त गर्ग……मोहर्रम जुलूस के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया सेंधवा क्षेत्र का भ्रमण*
आगामी मोहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में दिनांक 02 जुलाई 2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर द्वारा सेंधवा कस्बे में मोहर्रम जुलूस से संबंधित
किला गेट नंबर 01,
इमाम बाडा,
त्रिवेणी चौक,
मौलाना आजाद चौक,
शिवाजी चौक,
किला परिसर समस्त प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा श्री अजय वाघमारे, थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं बल मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बब्बर ने जुलूस मार्गों पर मौजूद संवेदनशील एवं विवादित स्थलों का गहन निरीक्षण करते हुए स्थानीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सघन गश्त करने, जरूरी स्थानों पर बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा सभी आयोजकों से समन्वय बनाकर चलने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए निगरानी तेज की जाएगी और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बल की व्यवस्था भी की जाएगी।
*पुलिस प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए यह विश्वास दिलाया गया कि मोहर्रम का पर्व पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।*