आयुष्मान योजना के तहत इलाज कर रहे अस्पतालों की जांच हुई

….हेमन्त गर्ग…….

भोपाल जनता को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार की आयुष्मान योजना के तहत ₹500000 तक का मुफ्त इलाज किया जाता है निजी अस्पतालों से संबद्धता के बाद उन्हें आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने की अनुमति दी जाती है जिसके चलते इंदौर के कई बड़े अस्पतालों में सरकारी जांच एजेंसी के द्वारा आयुष्मान योजना के तहत इलाज कर रहे हैं आयुष्मान योजना के तहत विभिन्न अस्पतालों में गड़बड़ियों की शिकायत कई बार सरकार तक पहुंच चुकी है ऐसे में अब जांच एजेंसी द्वारा आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले विभिन्न अस्पतालों की जांच की जा रही है

2 दर्जन से अधिक अधिकारीयो की टीम ने की सत्यापन की कार्रवाई ,कार्यवाही के प्रारम्भ में स्थानीय अधिकारियो कार्रवाई की जानकारी नही मिली

दरअसल आयुष्मान योजना के तहत इलाज को लेकर विभिन्न अनीयताओं की शिकायत सरकार तक पहुंची जिसके बाद जांच दल का गठन किया गया है जांच दल ने इंदौर के कई बड़े निजी अस्पतालों पर एक साथ हुई छापा मार कार्रवाई , आयुष्मान योजना से अनुबंधित,मुफ्त में इलाज करने वाली भारत सरकार की इंदौर के कई नामचीन निजी अस्पतालों पर कल भोपाल से आई टीम ने कई घण्टो तक छापामारी की कार्रवाई की । यह छापा मार कार्रवाई आयुष्मान कार्ड धारी मरीजो के इलाज का निजी अस्पतालों द्वारा इलाज के दौरान मरीज पर खर्च की राशि का ऑन लाइन क्लेम के रिकार्ड के अलावा योजना सम्बन्धित अनुबंध मतलब शर्तों के सत्यापन करने के लिए गई ।आयुष्मान सम्बन्धित ऑन लाइन रिकार्ड का अचानक सत्यापन करने के लिए पहुची टिम से हड़कंप मच गया। पूरी टीम में विभिन्न अधिकारी शामिल थे। कल कार्रवाई के दौरान भारत आयुष्मान योजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर योगेश भरसट भी शहर में मौजूद थे ।

भारत आयुष्मान योजना से जुड़े इंदौर के निजी अस्पतालो ने योजना सम्बन्धित शर्तों का पालन किया या नही , इन अस्पतालो ने ईलाज के लिए जो बिल क्लेम के लिए सरकार अथवा शासन को दिए उसमें कोई अनियमितता , गड़बड़ी या धांधली तो नही , यही सब जांचने की लिए सत्यापन की जिन अस्पतालो में कार्रवाई की गई उनमे टी चौइथराम , सीएचएल केयर , ओ -2 हॉस्पिटल , किब्स हॉस्पिटल मेडिकेयर स्केवयर , गोकुलदास , राज श्री अपोलो वेदांत हॉस्पिटल , सलूजा आई केयर , भंडारी हॉस्पिटल , इंडेक्स हॉस्पिटल गीता भवन एमिनेंट , शंकर आई हॉस्पिटल वर्मा यूनियन , बांठिया हॉस्पिटल एसएनजी और वी- वन हॉस्पिटल सहित अन्य कई हॉस्पिटल शामिल है।अब देखना ये होगा की इस सबका नतीजा क्या निकलेगा ओर इन अस्पतालों में यदि कोई अनयिमित्ता होगी तो क्या कार्यवाही की जाएगी