प्रेस नोट
समस्त समाचार एजेंसी एवम् इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा टीवी न्यूज चैनल सेंधवा
आप समस्त को सादर सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 27/0 6/2025 की घटना जिसमें बारदुआरी रोड़ पर एक वन्य प्राणी मृत रोड़ पर पड़ा है की सूचना पर मै स्वयं मोहन सिंह मंडलोई प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी सेंधवा दल बल के मौके पर उपस्थित हुआ जहां मौके पर मृत अवस्था में एक मादा सियार पड़ा मिला जिसका मौका पंचनामा बनाकर पशु चिकित्सालय सेंधवा ले जाकर पीएम करवाया गया था जिसकी रिपोर्ट आज प्राप्त हो गई है उसमे मादा सियार होना बताया गया है का कल ही सालिकला वनक्षेत्र में अंतिम संस्कार(अग्नि दाह संस्कार) किया गया था जिसके बारे में सेंधवा निवासी डाक्टर श्री गंगाराम सिंगोरिया साहब द्वारा अपनी पालतू पशु कुतीया होने का दावा कर रहे थे वह अफवाह एकदम गलत है और सरासर झूठ है मै उसका खंडन करता हूं जिसकी पीएम रिपोर्ट आप सभी को अवलोकनार्थ पेश है अतः आप सभी संपादकों एवम् मीडिया प्रभारियों से निवेदन है कि कल की न्यूज नेटवर्क चैनल आदि पर दिखाई जा रही खबर का खंडन करने की कृपा करें धन्यवाद नमस्कार
M s मंडलोई वन परिक्षेत्र अधिकारी सेंधवा