सेंधवा पुलिस ने 35 लाख का चोरी गया ट्रक बरामद किया

….हेमन्त गर्ग……सेंधवा- शहर सेंधवा पुलिस की बड़ी सफलता,थाना सेंधवा शहर पुलिस ने महाराष्ट्र से बरामद किया 35 लाख का चोरी किया गया ट्रक, 2 आरोपी गिरफ्तार ,मामले में फरियादी ईदरीस भुट्टो, निवासी सेंधवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 18 मई 2025 की रात उसका 16 चक्का ट्रक (MH-18-BH-1136) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹35 लाख है।थाना सेंधवा शहर में अपराध क्रमांक 221/2025, धारा 303(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।
तकनीकी साक्ष्य व सर्विलांस के माध्यम से ट्रक की लोकेशन महाराष्ट्र में चिन्हित की गई, और एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

*गिरफ्तार आरोपी:*
1. शाहरुख पिता सोहराब मंसूरी (27 वर्ष), निवासी देवझिरी कॉलोनी, सेंधवा
2. शिवम पिता जगदीश (24 वर्ष), निवासी मनावर

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ट्रक चोरी करना स्वीकार किया, जिसके पश्चात ट्रक को महाराष्ट्र से बरामद कर लिया गया।मामले में फरार आरोपी शब्बीर (निवासी महाराष्ट्र) की तलाश जारी है।

पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उप निरीक्षक संतोष पाटीदार, एएसआई संजय पाटीदार, हेड कांस्टेबल गणेश, आरक्षक नीरज डांगरे, आरक्षक नारायण, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रितेश खत्री, प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल, आरक्षक अर्जुन नरगावे, आरक्षक माडिया डावर, तथा थाना सेंधवा शहर पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका रही