…. हेमन्त गर्ग……….थाना सेंधवा शहर क्षेत्र में रामनवमी जुलूस मार्ग का प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त निरीक्षण
🔷 *आगामी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा*
रामनवमी पर्व के अवसर पर सेंधवा शहर में निकलने वाले पारंपरिक जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में दिनांक 18.03.2026 को प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अजय वाघमारे, तहसीलदार श्री राहुल सोलंकी, थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मधु चौधरी एवं विद्युत विभाग से श्री गोकुल कुशवाह उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग के संवेदनशील स्थानों, संकरी गलियों एवं ऊंचे भवनों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं पुलिस बल की तैनाती की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही संपूर्ण मार्ग पर विशेष साफ-सफाई, लटकते विद्युत तारों को दुरुस्त करने, सड़कों के गड्ढों को भरने, जुलूस मार्ग में बाधा बन रहे अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने, पर्याप्त पेयजल एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
*निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन एवं आयोजकों से अपील की गई कि वे निर्धारित मार्ग का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें, जिससे पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।*