…. हेमन्त गर्ग………चैत्र नवरात्रि की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बड़ी बिजासन माता मंदिर का किया निरीक्षण
——–
पर्व के लिए समस्त व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश
बड़वानी 18 मार्च 2026/आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बड़ी बिजासन माता मंदिर पहुँचकर दर्शन किए और परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुगमता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त छाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए साथ ही वाहनों के आवागमन में बाधा न हो, इसके लिए सुव्यवस्थित पार्किंग, मंदिर मार्ग और परिसर में विद्युत आपूर्ति और पर्याप्त रोशनी (स्ट्रीट लाइट्स) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल और प्रसादी/भोजन वितरण स्थलों पर स्वच्छता के कड़े मानक अपनाने के निर्देश दिए। नवरात्रि के दौरान मंदिर में विशेष सफाई अभियान चलाने तथा डस्टबिन की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम पानसेमल श्री रमेश सिसोदिया,सीएमओ सेंधवा श्री मधु चौधरी,तहसीलदार निवाली श्री कार्तिक मौर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।
Prev Post