गैस का अवैध संग्रहण पाये जाने पर की गई कार्यवाही

…. हेमन्त गर्ग………गैस का अवैध संग्रहण पाये जाने पर की गई कार्यवाही
बड़वानी 16 मार्च 2026/कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के निर्देशन मं खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा घरेलू गैस के दुरूपयोग को रोकने के लिए ग्राम पाटी में प्रतिष्ठानों की जांच कर गैस का अवैध संग्रहण पाये जाने पर कार्यवाही की।
जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यवाही के दौरान बस स्टेण्ड पाटी के होटलों से 33000 रुपये मूल्य के 15 गैस सिलेण्डर जप्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियमक 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण तैयार करते हुए सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किये जायेंगे।
इन प्रतिष्ठानों से जप्त किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर
बस स्टेण्ड पाटी पर स्थित महिमा होटल, बालाजी होटल, सोलंकी होटल, सांवरिया ठेला, श्रीश्याम होटल, राधिका होटल, पुष्पा चाय ठेला एवं शिवाजी होटल से 1-1 सिलेण्डर तथा कुंदन फेमिली रेस्टोरेंट, आजाद होटल से 2-2 सिलेण्डर एवं मोहिनी होटल से 3 गैस सिलेण्डर जप्त किये गये।
उक्त जांच में नायब तहसीलदार पाटी श्री दीपक मर्सकोले एवं खाद्य अधिकारी सुश्री लवीना सोलंकी द्वारा की गई।