सेंधवा मे श्री गुरु नानक चौक जनता को समर्पित

…. हेमन्त गर्ग…….सेंधवा – नगर पालिका परिषद द्वारा पुराने नेशनल हाईवे रोड स्थित श्री गुरुद्वारा मार्ग पर श्री गुरु नानक चौक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर चौराहे पर सिखों के धार्मिक प्रतीक श्री खंडा साहिब की स्थापना की गई, जो सिख समाज के लिए गौरव और आस्था का प्रतीक माना जाता है। बड़वानी जिले के सेंधवा नगर में धार्मिक और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना श्री गुरु नानक चौक आज औपचारिक रूप से जनता को समर्पित कर दिया गया।

सेंधवा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती बसंतीबाई यादव द्वारा पुराने नेशनल हाईवे रोड स्थित श्री गुरुद्वारा मार्ग पर नवनिर्मित इस चौक का लोकार्पण किया गया। इस चौराहे पर सिख धर्म के पवित्र प्रतीक श्री खंडा साहिब की स्थापना की गई है, जो गुरु परंपरा और साहस का प्रतीक माना जाता है।
इस गौरवमय धार्मिक आयोजन का संचालन श्री गुरु सिंह सभा सेंधवा द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग, महिलाएं और नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में भाजपा नेता विकास आर्य, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष मोहन जोशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधु चौधरी तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। सिख समाज के अध्यक्ष अजीत सिंह खनूजा एवं सचिव विवेक छाबड़ा, हरपाल सिंह छाबड़ा, रूपल सिंह, दीपक सिंह राजपाल, मनोज मोटवानी, सहित समाज के प्रमुख सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार अरदास के साथ नवनिर्मित श्री गुरु नानक चौक पर स्थापित श्री खंडा साहिब का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर सिख समाज के प्रमुख करतार सिंह राजपाल, दर्शन सिंह राजपाल, भजन सिंह, रणजीत सिंह, अमरजीत सिंह सेठी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरचरण सिंह भाटिया द्वारा किया गया।