परिवहन विभाग की कार्यवाही

…. हेमन्त गर्ग………जिला परिवहन अधिकारी द्वारा की गई वाहनों की चेकिंग
बड़वानी 12 मार्च 2026/जिला परिवहन अधिकारी, बड़वानी एवं यातायात थाना प्रभारी, बड़वानी द्वारा संयुक्त रूप से गुरूवार को वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही की गयी। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज चेक किये गये। वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स एवं अग्निशमक यंत्र चेक किय गये। वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा एवं पी.यू.सी चेक किये गये। ओव्हरलोडिंग एवं अपूर्ण दस्तावेज पाये जाने वाले 12 वाहनो के विरूद्ध चालान बनाये जाकर रू. 11,000/- का शमन शुल्क वसूला गया।