गणगौर के जोड़े लाये तीज तक करेंगे पूजन दर्शन

…. हेमन्त गर्ग………सप्तमी पर कुम्हार के घर से लाये गणगौर के जोड़े, तीज तक करेंगे पूजन दर्शन

शहर में मारवाड़ी समाज नवविवाहिता व युवतियों द्वारा गणगौर पवॆ मनाया जा रहा है। चैत्र माह की सप्तमी पर सोमवार को महिलाएं व युवतियो बैंड बाजे के साथ कुम्हार के घर पहुंची। वहां से गणगौर के जोड़े लेकर घर आई। शहर की वेलोसिटी कॉलोनी महिला मंडल की ओर से गणगौर माता का पूजन किया जा रहा है। सभी महिलाएं सुबह बगीचे में जाकर दूब लाकर गणगौर माता का पूजन कर रही है। मंडल की अंतिम बाला शर्मा ने बताया कि होली के दूसरे दिन से लड़कियां अपना जोड़ा बनाकर गणगौर का पूजन कर रही है ।होली की राख से 16 पिंडी बनाकर पाटे पर रखकर उसका पूजन छट तक किया जाता है। बिजोरा बनाकर हल्दी ,कुमकुम ,मेहंदी, चावल आदि से पूजा करती है। गणगौर की पूजा लड़कियां दुब से करती है ।गणगौर पूजते समय कुंवारी लड़कियां 8,8 और ब्यावली लड़कियां 16-16 बिंदी कुमकुम, मेहंदी, हल्दी ,काजल से लगाती है ।गोर गोर गणपति ईशर पूजे पार्वती गाकर 16 बार पूजती है। औलो खोलो करती है।
फिर कहानी सुनकर अरग देती है। इन पिंडी की पूजा छठ तक चलती है। सप्तमी के दिन लड़कियां गाजे बाजे
के साथ कुम्हार के घर से गणगौर के जोड़े लेकर आई। उसमें ईशर, गणगौर ,मालन, माली ,विमलदास जी होते हैं। ईशर के रूप में ओजस शर्मा एवं गणगौर के रूप में सोना शर्मा की दिव्य ,अलौकिक, जीवंत झांकी चल रही थी ।रास्ते भर मातृशक्ति नृत्य करते हुए आगे बढ़ रही थी ।सप्तमी गणगौर माता का पूजन कर जवारे बोये गए। शाम को गणगौर माता के गीत गाए गए। और आरती की गई ।सप्तमी से लड़कियां गणगौर माता को घर-घर घूमाने ले जाएगी। महिलाएं गणगौर माता को पानी पिलाएगी। कुंवारी लड़कियां बिंदोरा देगी और ब्यावली लड़कियां गोट देगी। बिंदोरी और गोट का कार्यक्रम दूज तक चलेगा ।तीज को गणगौर माता का पूजन कर माता का विसर्जन किया जाएगा। वेलोसिटी कॉलोनी की कृष्णा शर्मा ,अनीता शर्मा, बबीता शर्मा, सुनीता शर्मा, ललिता शर्मा ,लीना शर्मा, लकी शर्मा ,मीना शर्मा ,श्वेता शर्मा सोना शर्मा एवं सभी सदस्य उपस्थित थे