बड़वानी जिले में नए थाना प्रभारी का आदेश,दूधी गए इंदौर

….हेमन्त गर्ग…….सेंधवा में ग्रामीण थाना प्रभारी की जगह खाली होते ही कयास लगाए जा रहे हैं थाना प्रभारी की कुर्सी किसे मिलेगी क्योकि बड़वानी जिले में बड़े थानों में शुमार ग्रामीण थाने को हर लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है,मलाईदार थाने में थाना प्रभारी बनने की जुगत में कई अधिकारी जुट गए हैं, उधर भोपाल से जारी एक आदेश में 2 थाना प्रभारी लेवल के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है जिसमे संतोष दूधी जो धामनोद थाने में पदस्थ थे उन्हें इंदौर शहर और कुशल सिंह रावत को उज्जैन से बड़वानी तबादला आदेश जारी किया गया है, क्या रावत थाना प्रभारी होंगे या नाथू सिंह रंधावा जिन्हें ग्रामीण थाना प्रभारी पद से चुनाव के समय स्थानांतरित कर खरगोन भेजा गया था जिनकी वापसी इसी हफ्ते में बड़वानी जिले में आमद हुई है