बीएलओ व सुपरवाइजर प्रशिक्षण सम्पन्न

सेंधवा बीएलओ एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण संपन्न दिनांक 8 जुलाई  2025 से 10 जुलाई तक तीन दिवसीय बीएलओ प्रशिक्षण वीर खाज्या नायक शासकीय महाविद्यालय सेंधवा में प्रतिदिन 120 बीएलओ के साथ कुल 3 दिवस में 308 बीएलओ में से 283 एवं 31 सुपरवाइजर में से 27 ने प्रशिक्षण प्राप्त किया शेष रहे बीएलओ को एक सप्ताह में प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण सत प्रतिशत बीएलओ को लेना अनिवार्य है भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में कल 6 प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त कर बीएलओ को दिया गया तीन दिवसों में जिला स्तर से भी जिला अधिकारी श्री सोहन कनास उप.  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मालवीय जी अपर कलेक्टर बडवानी एवं श्री शक्ति सिंह चौहान डिप्टी कलेक्टर बड़वानी के द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण एवं अवलोकन किया किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए गए तीन दिवस में प्रभारी के रूप में तहसीलदार श्री राहुल सोलंकी नायक तहसीलदार श्री सुधीर शर्मा एवं श्री संतोष कोठारी तथा निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री मनोज पाटिल आदि के द्वारा एसडीम श्री आशीष के दिशा निर्देश में प्रशिक्षण को संपन्न  कराया गया प्रशिक्षण के दौरान सभी को दोपहर का भोजन भी दिया गया एवं पूरा प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से व्यवस्थित रूप से प्राप्त 11 से 5:00 के बीच में संपन्न हुआ सभी बीएलओ ने प्रशिक्षण के उपरांत ऑनलाइन लिंक के माध्यम से टेस्ट भी दिया एवं प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ को उनके कार्यों को बहुत ही सरल तरीके से समझाया गया दिनांक 10.7.2025 को प्रशिक्षण संपन्न हुआ आभार निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री मनोज पाटिल ने माना