सेंधवा के 3 नकली अधिकारी बनकर वसूली बाज गिरफ्तार

….हेमन्त गर्ग……

*एबी रोड हाईवे पर स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर अवैध वसूली करने वाले तीन फर्जी आरोपी गिरफ्तार*

दिनांक 05/06/2025 को सूचना प्राप्त हुई कि खुरमपुरा गांव स्थित पटेल ढाबा के पास AB रोड हाईवे पर तीन अज्ञात व्यक्ति स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर बकरा परिवहन करने वाले ट्रक चालकों को चालान की धमकी देकर प्रति वाहन ₹500 की अवैध वसूली कर रहे हैं। प्राप्त सूचना पर थाना ठीकरी में अपराध क्रमांक 233/2025 अंतर्गत धारा 308(1), 308(2), 204 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना ठीकरी पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 08/06/2025 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम:*
1. सलीम पिता नासिर शेख, उम्र 40 वर्ष, निवासी सेंधवा
2. इमरान पिता सलीम बेग, उम्र 39 वर्ष, निवासी सेंधवा
3. ताज मुहम्मद पिता कालू शाह, उम्र 34 वर्ष, निवासी सेंधवा

*पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक ओ.पी. सिंह चौंगडे उप निरीक्षक विकास बेनल प्रधान आरक्षक गौरव आरक्षक केरू सिंह की सराहनीय भूमिका रही*