….हेमन्त गर्ग……प्रिंस शर्मा के पुत्र कुशाग्र की गर्मी की छुट्टियां चल रही है और पिछले महीने 1 तारीख से वह अपनी मौसी के वहा कोप्पल कर्नाटक छुट्टियां मनाने गया था और पिछले महीने 25 तारीख को वापस आया है वो छुट्टियां मनाने गया था तो मेने उसकी इलेक्ट्रिक बाइक घर के आंगन में साइड में खड़ी कर दी थी जब वो वापस आया ओर अपनी स्कूटी बाहर निकालने लगा तो उसने देखा कि उसकी स्कूटी में चिड़िया ने घोंसला बना लिया है और उसमें उसने 3 अंडे दिए हुए है फिर उसने मुझे बताया तो मैंने भी देखा कि उसकी स्कूटी में चिड़िया ने घोंसला बना लिया है और उसमें 3 अंडे है मैने उसे बताया कि अगर घोंसला बाहर निकाला तो अंडे टूट सकते है और अगर घोंसले की जगह बदली तो शायद चिड़िया वापस न आए तो मेरे बेटे ने कहा कि अब वो अपनी स्कूटी तभी बाहर निकालेगा जब चिड़िया के अंडों से बच्चे बाहर आ जाए और खुद उड़ कर चले जाए मुझे उसकी बात सुन कर प्रसन्नता हुई और मेने उसकी सोच की प्रशंसा की…उस दिन से वह रोज उन अंडों को चेक करता है आज सुबह उसने मुझे बड़े ही खुशी से बताया कि चिड़िया के घोंसले से अंडों से 2 बच्चे बाहर आ गए है उन्हें देख कर वह बहुत खुश हुआ और आज मेने उसे बताया कि अभी कम से कम 15 दिन ओर लगेगे चिड़िया के बच्चों को उड़ने लायक होने में…
अगले हफ्ते से उसकी स्कूल शुरू हो रही है पर उसका कहना है कि वह अगले 15 दिन ओर अपनी स्कूटी बाहर नहीं निकालेगा…
जब चिड़िया के बच्चे बड़े होकर उड़ जायेगे तभी वह अपनी स्कूटी बाहर निकालेगा फिर भले ही उसमें कितना भी समय लगे…
Next Post