जोशी के आलेख पर पुरस्कार मिला

*नर्मदा साहित्य मंथन में मनीषा जोशी के आलेख को पुरस्कृत किया गया*

इंदौर में आयोजित विश्व संवाद केंद्र द्वारा मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित व बड़ा साहित्य सम्मेलन नर्मदा साहित्य मंथन(लिटरेचर फेस्टिवल) इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागार, तक्षशिला परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें देशभर के इतिहास,कवि लेखक,साहित्यकार,पत्रकार प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए।इसी कार्यक्रम के अंतर्गत लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें विषय कानून द्वारा महिलाओं को दी गई सुरक्षा के दुरुपयोग से उत्पन्न संकट पर देश भर से आई प्रविष्टियों में मनीषा जोशी के निबंध को चयनित किया गया। इन्हें नर्मदा साहित्य मंथन विश्व संवाद केंद्र मालवा के मंच के कार्यक्रम संयोजक श्रीरंग पेंढारकर एवं प्रतियोगिता संयोजक अमित राव पवार द्वारा सम्मानित किया गया,बता दे कि मनीषा जोशी गृहणी है लेखन में इनकी रुचि हैं मनीषा की इस उपलब्धि पर इष्टमित्रों ने हर्ष व्यक्त किय