जो गलती पूर्व में हुई उसको सुधारना होगा

आपका एक वोट देश को बना सकता है तो आपका एक वोट देश को बिगड़ भी सकता हैं। आपका एक वोट देश की प्रगति देता है । जो पार्टी आपके हित में काम करती है राष्ट्र के लिए काम करती है उस पार्टी को आपको चुनना होगा । जो गलती पूर्व में हुई उसको सुधारना होगा । उक्त बात मप्र प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक जीतू जिराती ने विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन मंडी शेड में व्यक्त किए ।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि सेंधवा विधान सभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन मंडी शेड में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में पार्टी का ध्वजारोहण कर भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने कहा लाडली बहीना योजना में सगा भाई भी अपनी बहन की इतनी चिंता नही करता है जितना शिवराजसिंह चौहान ने की जिन्होंने 1 करोड़ 25 लाख बहिनों को प्रति माह 1000रूपये देकर बहिनों की चिंता की है । किसानों की चिंता कर आज उन्हे कर्ज से मुक्त रखने के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिल रहा हैं उसे चिंता मुक्त कर दिया वह भाजपा की सरकार ने किया । कांग्रेस मां बेटे की पार्टी है दूसरी पार्टी भारत माता के बेटे बेटी की पार्टी हैं जो राष्ट्रीय विचार धारा से जुड़ी होकर आपके हितो के लिए योजना बनाकर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ देती है । आपने पूर्व मंत्री अंतरसिह आर्य के द्वारा किए गए विकास की तारीफ करते हुए कहा की गांव गांव में बिजली पानी सड़क के साथ कई कार्य करवाए जिसकी कोई गिनती नही है फिर भी आपने गलती कर दी अब यह गलती सुधारने का समय आ गया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं की अगले जन्म में मुझे बड़वानी जिले के सेंधवा में जन्म देना । मैं अंतरसिंह आर्य की तरह हर बार चुनाव जीत कर मंत्री बनता रहूंगा । यह आदिवासी क्षेत्र उसके लिए मैं यह गीत गाता हूं जिस देश में गंगा बहती है हम उस देश के नागरिक है जहा आदिवासी रहती है । आपके एक वोट से दुनिया में भारत को कितना सम्मान मिल रहा है जब मुझे गर्व जब हुआ की मेरे एक वोट से दुनिया में भारत माता के लाडले नेता नरेंद्र मोदीजी को जो सम्मान मिल रहा हैं। दुनिया की शक्तिशाली देश के नेता मोदी को दुनिया बोस बोलते है तो मेरे मन उत्साहित हो जाता है उसका कारण मेरे एक वोट जो भाजपा को दिया गया है। अगर आपको कोई देश सेवा का काम करना है तो आप भाजपा को वोट देवे । यही देश की सेवा होगी । भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी ने कहा चुनाव जीतने का मंत्र देते हुए कहा की कार्यकर्ता ठान ले तो कोई भी मायका लाल चुनाव जीतने से नही रोक सकता है अगर आप अपने अपने बूथ की चिंता कर जीता देते है तो । जो गलतियां पूर्व में हुई है उस पर चिंतन कर सुधारने होगा । पूर्व विधायक अंतरसिंह आर्य ने प्रस्तावना रखी, स्वागत भाषण गणेश राठौड़ ने दिया पूर्व विधायक करण सिंह दरबार, नंदकिशोर पाटीदार, विकास आर्य, मोहन गोले ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने किया । आभार मोहन जोशी ने व्यक्त किया । मंच पर संभागीय संगठन मंत्री राघेंद गोतम, एस वीरा स्वामी, नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, जनपद अध्यक्ष लता पटेल, लक्ष्मी शर्मा, रेलास सेनानी, कविता आर्य, बद्रीप्रसाद शर्मा सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।