कांग्रेस का कार्यक्रम पदाधिकारियों का स्वागत समारोह

सेंधवा विधानसभा के वरला ब्लॉक मे विधायक ग्यरसीलाल रावत के नेतृत्व में कांग्रेस ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह कर्यक्रम रखा गया। जिला प्रवक्ता रवि अर्से ने बताया की क्षेत्रीय विधायक ग्यरसीलाल रावत की उपस्थिति में नवनियुक्त जिला काँग्रेस के पदाधिकारीयो को पुष्पमाला पहना कर उनका स्वागत सम्मान किया गया।जिसमे नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष शिव पटेल, संजय मंडलोई, डॉ. राउफ ,महामंत्री वेरसिंग राठौड़,सुनील पवार, कल्याण शर्मा, सेवादल यंग ब्रिगेड जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, जिला महामंत्री संजय कश्यप, धवलि ब्लॉक अध्यक्ष छतर सिंग सेनानी का पुष्पमाला से स्वागत सम्मान किया गया। कर्यक्रम मे विधायक ग्यरसीलाल रावत ने कहा टिकट मांगना सबका अधिकार है टिकट किसी को भी मिले हमको कांग्रेस को जीतना है।कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है। मामा के इस जंगलराज को खत्म कर सुशासन लाना है।सेंधवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गाडवे ने कहा कमलनाथ ने हर बुथ पर BLA की नियुक्ति करवाई है। सेंधवा विधानसभा में 305 BLA(ब्लॉक लेवल एजेंट) नियुक्त किए गए है। आप सभी BLA ही अपने बूथ के MLA विधायक हो। आपको BLA से MLA बनना है तो अपना बूथ मजबूत करलो। हम इसबार तीस हजार वोटो से जितेगे।कर्यक्रम मे महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शांताराम खरते,जिला उपाध्यक्ष शिव पटेल,डॉ. राउफ, राकेश रावत सहित अन्य पदाधिकारीओ ने संबोधित किया। इस दौरान धवलि ब्लॉक अध्यक्ष उमराउ पटेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल चोरशिया,राकेश रावत,महिला ब्लॉक अध्यक्ष उषा सैनी, सेवादल के भगवान भाई, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष किशन शर्मा,सुरभान कश्यप,जतन किराडे, रामदास बर्डे, राजेश वास्कले, शोभाराम डावर, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कर्यकर्ता मौजूद थे ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चोरसीया ने आभार व्यक्त किया।