बांबे रोड पर प्रवेश द्वार पर सीमेंट कंक्रीट रोड का निर्माण कार्य पुनः चालू हुआ । नपा अध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षण कर कहा प्रवेश द्वार बनने से नगर के सौंदर्यकरण में बड़ावा मिलने के साथ नगर की अलग पहचान बनेगी ।
नगर पालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटी बिजासन माता मंदिर के पास बांबे मार्ग पर नपा द्वारा भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमे प्रवेश द्वार बनवाकर तैयार हो गया है किंतु एक साइट का सीमेंट कंक्रीट रोड का निर्माण कापी समय से बंद होने पर नपा द्वारा निर्माण एजेंसी को रोड निर्माण हेतु नोटिस जारी किया गया था। उसके चलते एजेंसी ने पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कर रोड निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव के साथ पार्षद भी प्रवेश द्वार का निरीक्षण करने पहुंचे । इस दौरान नपा अध्यक्ष यादव ने उपयंत्री सचिन आलूने से रोड का लेवर केसे देखा जाता है की जानकारी चाही गई तो उपयंत्री ने आटो लेवर मशीन से केसे लेवर देखा जाता है मशीन द्वारा बताया गया । नपा अध्यक्ष ने बताया कि नपा द्वारा भव्य प्रवेश द्वार इंदौर संभाग में पहली नगर पालिका है जिसने नगर के सौंदर्य करण के लिए दो रोड पर प्रवेश द्वार बनाए जा रहे है जिससे नगर की अलग पहचान बनेगी साथ ही नगर की सौंदर्यकरण भी बड़ेगा। इसी तरह इंदौर की ओर जाने वाले मार्ग व वरला रोड पर भी भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जायेगा । यादव ने बताया की निवाली रोड का प्रवेश द्वार बनकर तैयार है। बांबे की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रवेश द्वार में एक साइट का रोड निर्माण बाकी था जिसे एजेंसी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिसका शुक्रवार को पार्षदगण के साथ निरीक्षण किया है । रोड निर्माण के बाद दोनो रोड के मध्य पेवल्स लगाए जाएंगे । जिसमे बैठने के लिए चेयर भी रखी जावेगी । यह द्वार बहुत सुंदर लगेगा जिससे नगर की अलग ही पहचान बनेगी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अरुण चौधरी, भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, पार्षद प्रकाश निकुम, गणेश राठौड़, ललिता शर्मा, सचिन शर्मा, सुनील शर्मा, उपयंत्री सचिन आलूने, विशाल जोशी उपस्थित थे।
Prev Post
Next Post