सेंधवा के राशिद मंसूरी बने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष इमरान प्रतापगढी के निर्देश अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रभारी महेंद्र सिंह वोहरा जी की सहमति से सामाजिक कार्यकर्ता राशिद मंसूरी को आज प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं उन्हें प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है इंदौर शहर अध्यक्ष सुबुर एहमद गोरी की उपस्तिथि में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री मान शेख आलिम जी द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र दे कर कांग्रेस पार्टी में उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाव की तरफ से बड़ी भूमिका निभाई जायेगी इसके लिए कांग्रेस कमेटी ने कमर कस ली है और युवाओं को अपनी अपनी जिम्मेदारी दी जा रही हैं प्रदेश के मालवा निमाड़ क्षेत्र के कई जिलों में राशिद मंसूरी का अच्छा वर्चस्व है और कांग्रेस इस बार कई युवा चेहरों पर भरोसा कर विधानसभा में युवा कार्यकर्ताओ का भरोसा जितना चाहती हैं सामाजिक कार्यकर्ता राशिद मंसूरी की नियुक्ति होते ही कई सामाजिक संस्था और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने आभार व्यक्त किया ओर उन्हें बधाई दी