सेंधवा नौ दिवसीय शिव कथा आयोजन को लेकर कथावाचक पूज्य गिरी बापू शुक्रवार शाम शहर पहुंचे।कथा स्थल रघुवंश पब्लिक स्कूल पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा उनका पुष्प वर्षा कर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूज्य गिरी बापू अपने साथ में शिवपुराण लेकर आए थे। जिसे महेश रघुवंशी द्वारा शिरोधार्य कर ले जाया गया। बापू के आगमन पर स्वागत के दौरान कथा आयोजन समिति के राजेंद्र सिंह रघुवंशी, मनोज जोधपुरकर, राजेश शर्मा, मुकेश शर्मा, राजेंद्र नरेड़ी, दिलीप कानूनगो महेश सोनी, महेश रघुवंशी, आसिफ खान सहित अन्य मौजूद रहे। बता दे शहर स्थित रघुवंश पब्लिक स्कूल में 17 दिसंबर से 9 दिवसीय शिव कथा का आयोजन किया जा रहा है।
पूज्य गिरी बापू के द्वारा 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक शिव कथा का प्रवचन दिया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए आधा एकड़ में पंडाल व्यवस्था की गई है। पंडाल में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था की गई है। बता दें कि विश्व विख्यात पूज्य गिरी बापू द्वारा सेंधवा में 737 वी शिव कथा है।
एक नजर-
बता दे संत गिरी बापू भारत के बहुत मशहूर शिवपुराण कथा वाचक है। इनका जन्म गुजरात प्रान्त में हुआ। उनके द्वारा शिव कथा को पूरे विष्व में पहुंचाने के लिए बहुत बडा योगदान दिया गया है। बापूजी खुद भगवान शिव के अनन्य भक्त है।
पूज्य गिरी बापू के आगमन पर स्वागत करते श्रद्धालु