*पं प्रदीप मिश्र की भोजनशाला का शेड गिरा, कई घायल*

 

*पं प्रदीप मिश्र की भोजनशाला का शेड गिरा, कई घायल*

सीहोर। पंडित प्रदीप मिश्रा के सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां भोजनशाला का शेड गिर गया। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।

घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के चलते हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु मौजूद थे। पुलिस और प्रशासन के अफसर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।