धर्म और देश के हित के लिए कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण

बड़वानी/ कांग्रेस की कार्यशैली से नाखुश होकर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री ओम सोनी जी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलनयन इंगले जी , जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम पटेल जी, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश जमादारीजी भाजपा जिला मंत्री अंजना पटेल , जिला कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सोनी की उपस्थिति में अंजड मंडल के सुरेंद्र तोमर, देवीसिंह ठाकुर , कैलाश ठाकुर , रामाभाई भिलाला , नारायण आवासे , राधुभाई धनगर , कल्लू भाई आवासे , अनिल दासौंधी , रमेश भाई तोमर 11 कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संतोष मुलेवा ने बताया कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस नीति देश और प्रदेश के सोहाद्र को बनाये रखने में नाकाम रही और कांग्रेस द्वारा हमेशा देश और प्रदेश की फिजा बिगाड़ने वालो का साथ दिया जाता है आज पूरे देश मे भाजपा द्वारा ही देश और धर्म की रक्षा करने का कार्य किया जा रहा है इस कारण कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए।