बड़वानी 15 जनवरी 2022/जिले में शनिवार को 16 व्यक्तियों की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें अंजड़ का 26 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय पुरूष, सोनखेड़ी का 28 वर्षीय पुरूष, खड़की की 47 वर्षीय महिला, सेंधवा का 29 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय पुरूष, पानसेमल की 25 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय महिला, पलवट का 20 वर्षीय युवक, बड़वानी का 56 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला, बड़़दा का 57 वर्षीय पुरूष की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 8520 लोगो में से 8294 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर घर भेज दिया गया है, जबकि 175 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि 51 लोगो का उपचार चल रहा है।