राजीव गांधी को किया याद

*राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया, कांग्रेसियों ने विगत दिवस बेरोजगार पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की*

– *कांग्रेसियों ने देशभर में मनाई राजीव गांधी की जयंती*

– *भाजपा पर जमकर साधा निशाना*

 

खेतिया :- भारतरत्न, संचार क्रांति के जनक व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। रेस्ट हाऊस मे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर पार्टी सदस्यों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सदस्यों ने राजीव गांधी के देश के विकास में योगदान को याद किया गया।

इस कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश नाहर ने कहा कि युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने ही दिया था। पंचायती राज व्यवस्था, महिला शक्तिकरण और संचार क्रांति के जनक के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि राजीव गांधी की दूरगामी सोच के कारण ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में काम हुआ आरक्षण। जिन लोगों ने विरोध किया था, आज वही लोग सत्ता पर काबिज हैं रोजगार मांगने गये बेरोजगार पर लाठीचार्ज की घोर निन्दा की । कार्यक्रम के अंत मे  सभी कांग्रेस जनों को सद्भावना व एकता की शपथ दिलायी गयी,कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार शेखर भावसार ने तथा संचालन इमरान ने किया।इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ कमलकिशोर अग्रवाल, किशन ऐसीकर, किशोर लकड़े, , विमलेश जयसवाल, रविन्द्र सोनिस,जनपद सदस्य रमेश पायलट,सुदेश भावसार, जितेंद्र सनेर सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्र  व शहरी क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 

खेतिया से जितेंन्द्र सनेर