माँ का आगमन घोड़े 🐴पर,एवं प्रस्थान हाथी🐘 पर होगा

*🚩कर भला हो भला अंत भले का भला ।।*
*कर बुरा हो बुरा अंत बुरे का बुरा।।*🚩
🙏🏻 *”माँ का आगमन घोड़े 🐴पर,एवं प्रस्थान हाथी🐘 पर होगा”*
*ज्योतिषाचार्य पँ कपिल शर्मा (काशी महाराज)*

*13 अप्रेल 2021, मंगलवार ,चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा ,आनंद नाम संवत्सर ,विक्रम संवत 2078 शालिवाहन सम्वत 1943, ईसवी सन 2021*,
नवरात्रि का प्रथम दिन मंगलवार है।मंगलवार से नवरात्र प्रारम्भ होते हैं तो माँ जगदम्बा घोड़े पर सवार होकर आती है।उसका फल देवी भागवत में इस तरह कहा गया है-पड़ोसी देशों से युद्ध की आशंका बड़े , प्रजा में भय उत्पन्न हो।
*21 अप्रेल 2021 ,बुधवार, रामनवमी* माँ जगदम्बा हाथी पर बैठकर विदा लेंगी।देवी भागवत में इसका प्रभाव यह वर्णित है की- बारिश अधिक हो एवम अतिवृष्टि से प्राकृतिक आपदाएं आये।
*घट स्थापना मुहूर्त*
*अमृत सिद्ध योग* -प्रातः 5:58 बजे से दोप 2:19 बजे तक
*सर्वार्थ सिद्ध योग*-प्रातः 6:23 बजे से दोप 2:19 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त*-दोप 12:02 बजे से दोप 12:53 बजे तक।

*चौघड़िया मुहूर्त*-
*लाभ*-प्रातः 10:53बजे से दोप 12:28 बजे तक
*अमृत*-दोप 12:28 बजे से दोप 2:02 बजे तक

*🔴भ्रांतियों में ना पड़े स्पष्ट शास्त्रोक्त मत का अनुसरण करें*🔴

13 अप्रेल 2021, मंगलवार ,चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, आनंद नाम संवत्सर, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक सम्वत 1943, ईसवी सन 2021
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से वर्ष पर्यंत संकल्प में आनंद नाम सम्वत्सर का ही उच्चारण एवं विनियोग होगा।कुछ पंचांग निर्माता राक्षस नाम सम्वत्सर बता रहे है।किंतु वरिष्ठ विद्वान एवं वरिष्ठ पंचांग निर्माता ,ज्योतिषाचार्यो का यही मत है कि वर्षभर आनंद नाम सम्वत्सर का ही उच्चारण संकल्पादि में किया जाएगा।
*🌸राजा -मंगल*=अग्निभय,प्रशाशक एवम प्रजा में वैमनस्यता ,प्रजादि रोगादि से पीड़ित हो।
*🌸मंत्री-मंगल*=चोरी ,डकैती,हिंसा से लोगो मे भय,रोगोपद्रव बड़े,धन-धान्य में वृद्धि हो।
*🌸सस्येश-शुक्र*=वर्षा में अधिकता,फसलो की अच्छी पैदावार,मांगलिक वातावरण,धर्म कर्म से प्रसन्नता हो।
*🌸धनेश-गुरु*=व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण
*🌸धान्येश-गुरु*=प्रजा में सुख,सुभिक्ष एवं श्रेष्ठ वर्षा हो।
*🌸रसेश-सूर्य*=भौतिक सुखों में कमी, अल्पवर्षा,राजनेताओ में आपसी विरोध।
*🌸फलेश-चन्द्रमा*=फसलो की उत्तम पैदावार,उत्तम वर्षा, शाषन व्यवस्था समान चलती रहे।
*🌸दुर्गेश-मंगल*=जनता में दुख,भय,चिंता,फसलो की पूर्णता योग में कमी।
*🌸निरशेष-शुक्र*=सोना,मोती,वस्रादि, के बाजार तेज होते है।
*🌸मेघेश-मंगल*=कही सूखा, तो कही वर्षा के कारण अशांति रहेंगी।
धनेश एवं धान्येश में पंचांगों में मतांतर है।
*ज्योतिषाचार्य पँ कपिल शर्मा (काशी महाराज)*
🔴🔴🔴🔴🔴
*🙏🏻घर पर रहे* *🙏🏻सुरक्षित रहे* ,
*😷😷दो गज दूर मास्क है जरूरी*😷😷🙏🏻
🔴🔴🔴🔴🔴