लगातार दूसरे दिन कोरोना बम फूटा

जिले में 45 और व्यक्तियो की रिपोर्ट आई पाजिटिव
बड़वानी 30 मार्च 2021/बड़वानी में सोमवार की देर शाम को 45 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 3400 हो गई है। इसमें से 3128 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 241 लोगो का उपचार चल रहा है, जबकि 31 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की देर शाम को जिन व्यक्तियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उनमें सेंधवा का 38 वर्षीय पुरूष, 53 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 47 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 34 वर्षीय पुरूष, 29 वर्षीय पुरूष, 56 वर्षीय महिला, 75 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, खेतिया का 29 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय महिला, 63 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय महिला, मतराला का 65 वर्षीय पुरूष, पानसेमल का 30 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय पुरूष, 80 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय पुरूष, दोंदवाड़ा की 60 वर्षीय महिला, पन्नाली का 30 वर्षीय पुरूष, वासल्यापानी की 5 वर्षीय बालिका, मोरतलाई का 54 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय पुरूष, भड़गोन का 33 वर्षीय पुरूष, बडियापानी का 35 वर्षीय पुरूष, सोलवन की 53 वर्षीय महिला, गुड़ी की 21 वर्षीय महिला, निवाली की 21 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरूष, कुंजरी का 50 वर्षीय पुरूष, वरला का 16 वर्षीय बालक, कुआ का 19 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।