फूटा कोरोना बम लंबे समय बाद एक साथ इतने मामले सामने आए

जिले में 37 और व्यक्तियो की रिपोर्ट आई पाजिटिव

बड़वानी

बड़वानी में गुरूवार की देर शाम को 37 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 3245 हो गई है। इसमें से 3074 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 140 लोगो का उपचार चल रहा है, जबकि 31 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरूवार की देर शाम को जिन व्यक्तियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उनमें निवाली का 47 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय पुरूष, पानसेमल का 36 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बालक, 31 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय पुरूष, बड़वानी की 43 वर्षीय महिला, टेमला का 31 वर्षीय पुरूष, खेतिया की 35 वर्षीय महिला, जलगोन की 50 वर्षीय महिला, सकराली की 21 वर्षीय महिला, बाबदड़ का 14 वर्षीय बालक, अंजड़ का 30 वर्षीय पुरूष, 69 वर्षीय पुरूष, 29 वर्षीय महिला, गुमड़िया का 32 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय पुरूष, सेध्ंावा की 62 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 41 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय पुरूष, ओसवाड़ा का 60 वर्षीय पुरूष, बोरलाय की 26 वर्षीय महिला, धावड़ी की 16 वर्षीय बालिका सम्मिलित है।