12 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

बड़वानी

बड़वानी में शनिवार की देर शाम को 12 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1121 हो गई है। इसमें से 981 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 125 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 15 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार की देर शाम को जिस 12 व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें
बड़वानी का 21 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय महिला, 63 वर्षीय महिला, हरिबड़ की 64 वर्षीय महिला, जुलवानिया का 58 वर्षीय पुरूष, छोटा बड़दा का 55 वर्षीय पुरूष, अतरसंभा का 54 वर्षीय पुरूष, बोराड़ी का 44 वर्षीय पुरूष, ठीकरी की 55 वर्षीय महिला सम्मिलित है।