जिले में 10 और व्यक्ति की रिपोर्ट आई पाजिटिव

बड़वानी

बड़वानी में रविवार की देर शाम को 10 और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1047 हो गई है। इसमें से 920 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 114 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 13 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की देर शाम को जिस एक व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें राजपुर का 27 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय पुरूष, अंजड़ की 55 वर्षीय महिला, पन्नाली का 43 वर्षीय ुपरूष, चकेरी की 28 वर्षीय महिला, वझर की 23 वर्षीय महिला, सेंधवा की 45 वर्षीय महिला, बड़वानी का 54 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।