11 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

जिले में 11 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव
बड़वानी 20 अगस्त/बड़वानी में बुधवार की देर शाम को 11 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1012 हो गई है। इसमें से 879 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 123 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 10 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की देर शाम को जिन 11 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें सेंधवा का 64 वर्षीय पुरुष , अंजड़ की 65 वर्षीय महिला , 43 वर्षीय पुरुष, पलसूद का 4 वर्षीय बालक ,12 वर्षीय बालिका, 45 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय पुरुष, 62 वर्षीय महिला, बड़वानी का 35 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय पुरुष सम्मिलित है।