बड़वानी 15 अगस्त/बड़वानी में शुक्रवार की देर शाम को 6 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 963 हो गई है। इसमें से 818 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 135 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है। जबकि 10 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर शाम को जिन 6 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें सेंधवा का 42 वर्षीय पुरूष, 62 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय पुरूष, अंजड़ का 59 वर्षीय पुरूष, पाटी का 27 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।